India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशपुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया...

पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया व्यापक निरीक्षण

स्टेट हेड भूदेव सिंह प्रेमी

बदायूँ, :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने आज रिज़र्व पुलिस लाइन बदायूँ में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. देवेंद्र कुमार द्वारा किया गया।परेड के उपरांत पुलिसकर्मियों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस के लिए दौड़ करवाई गई एवं ड्रिल अभ्यास कराया गया। साथ ही शस्त्रों के संचालन एवं उनके रख-रखाव का प्रशिक्षण भी दिया गया।एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, गार्दरूम, यातायात कार्यालय, परिवहन शाखा, पुलिस कंट्रोल रूम, पुलिस मॉर्डन स्कूल, भोजनालय, बैरक समेत अन्य शाखाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता जांची और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।आगामी रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की तैयारी के तहत आरटीसी बैरक की व्यवस्था को भी परखा गया तथा उसे बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी दातागंज कृष्ण कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी बिसौली सुनील कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह समेत सभी थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। मीडिया सेल, बदायूँ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular