India Times 7

Homeमेरठपुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कंकरखेडा का निरीक्षण किया

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कंकरखेडा का निरीक्षण किया

रिपोर्टर योगेंद्र कुमार

मेरठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कंकरखेडा का वार्षिक निरीक्षण किया पुलिस अधीक्षक नगर जनपद मेरठ द्वारा थाना कंकरखेडा का वार्षिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ सफाई मालखाना थाना कार्यालय बैरिक सीसीटीएनएस कक्ष महिला हेल्पडेस्क बीट सूचना रजिस्टर अपराध रजिस्टर मिशन शक्ति रजिस्टर आगन्तुक पंजिका सहित राजपत्रित वगैर राजपत्रित अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा मालखाना में रखे गए माल मुकदमों की प्रविष्टियों का सत्यापन कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए इसके अतिरिक्त लंबित विवेचनाओं वारंट समन की स्थिति तथा जनशिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई रात्रि गश्त अपराध नियंत्रण महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी संचालन हेतु भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया निरीक्षण के दौरान बीट व्यवस्था पेट्रोलिंग प्वाइंट वाहन गश्त थाना स्टाफ की उपस्थिति तथा अनुशासन की भी जांच की गई। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा स्टाफ को व्यवहार में पारदर्शिता पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय व जिम्मेदार रहते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular