India Times 7

Homeअयोध्यापुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाया गया साइबर जागरूकता अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाया गया साइबर जागरूकता अभियान

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या साईबर अपराध रोकथाम एव नियंत्रण के क्रम में जनपद के सभी थानाध्यक्षों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र के सभी साईबर वालंटियर एंव थाना क्षेत्र के सभी जनसेवा केन्द्र के सचांलक के साथ मीटिंग आयोजित कर साईबर अपराध की रोक थाम के संबंध में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ व ट्रोल फ्री नम्बर तथा साईबर सुरक्षा से बचने के लिये महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी तथा साईबर वालंटियर को अपने अपने क्षेत्र मे जनता को जागरुक करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है व जनसेवा केन्द्र संचालकों को साइबर अपराधों व सुरक्षित लेनदेन की जानकारी देकर उचित दिशा निर्देश दिया गया।*अयोध्या पुलिस द्वारा उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया पर गोपनीयता की सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा साइबर हेल्पलाइन 1930, साइबर पोर्टल cybercrime.gov.in व थानो पर बने साइबर हेल्पडेस्क इत्यादि की भी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की और साइबर सुरक्षा नियमों का पालन करने व अपने आसपास के लोगो को जागरूक करने का संकल्प लिया।*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular