India Times 7

Homeशाहजहांपुरपिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या

पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहॉंपुर । जनपद के थाना पुवायाँ क्षेत्र में गांव उमरसंडा के एक 45 वर्षीय किसान पवन कुमार वर्मा ने शुक्रवार सुबह अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली । पवन ने जिस कमरे में यह कदम उठाया, वहाँ उनकी बेटी भी सो रही थी । गोली की आवाज से बेटी और परिवार के अन्य सदस्य जाग गए और दौड़ पड़े । कमरे में पवन का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था । मृतक के भाई अनुपम ने बताया कि पवन के पास लगभग आठ एकड़ जमीन थी । उन्होंने 2011 में एक बैंक से 4/5 लाख रुपये का कर्ज लिया था । गांव के कुछ लोगों से भी उन्होंने पैसे उधार ले रखे थे । इसी कर्ज की वजह से वह डिप्रेशन में रहते थे । पवन अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ गांव के मकान में रहते थे । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुँच गए । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार से घटना की जानकारी जुटा रही है परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular