रिपोर्ट अशोक कुमार
लहर ,शाहजहाँपुर । मीरानपुर कटरा पुलिस ने पाक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी को खुदागंज रोड पर एक निर्माणाधीन पिलर के पास से पकड़ा । यह मामला पिछले साल नवंबर का है जब पीड़िता के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था । पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान विजय के रूप में हुई है जो गजोधर का पुत्र है और पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम दिऊरिया खुर्द का रहने वाला है मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई । लगभग तीन महीने की मेहनत के बाद पुलिस टीम को सफलता मिली । मीरानपुर कटरा पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को न्यायालय में पेश किया जायेगा ।