रिपोर्ट योगेंद्र कुमार
मेरठ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकरबुधवार को मेरठ में ऐतिहासिक बंद का ऐलान किया गया। यह बंद हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति ने किया है। इस बंद को सैंकड़ों संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है। सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। खैरनगर, बुढ़ाना गेट, बेगमपुल, आबू लेन, पीएल शर्मा रोड, दिल्ली रोड, गढ़ रोड और और बच्चा पार्क समेत समेत कई इलाकों में दुकानों के शटर नहीं खुले। वहीं कचहरी के अंबेडकर चौराहे और हनुमान मंदिर गेट पर वकील सुबह से ही धरने पर बैठ गए। मेरठ बंद को शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत 22 जिलों से समर्थन मिला है। हाईकोर्ट बेंच की स्थापना स्थाप की मांग को लेकर शहर के सभी व्यापार संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। मेरठ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने भी बंद को पूर्ण समर्थन दिया। बेगमपुल चौराहे पर वकीलों मानव श्रंखला बनाकर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश महिला अधिवक्ता एसोसिएशन ने भी बेगमपुल पर प्रदर्शन कर बेंच नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी इस बंद में शामिल हुए