बिल्सी:-बिसौली बिल्सी रोड स्थित जैन मंदिर पद्मांचल पर अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वाधान में बिल्सी सर्कल के पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र के आज सर्विस से रिटायरमेंट के उपलक्ष्य में उन्होंने पौधारोपण किया ।उन्होंने कहा कि पर्यावरणके प्रति अपनी जिम्मेवारी तय करने और प्रकृति संरक्षण की सोच हम सभी को विकसित करनी चाहिए ,एवं पौधारोपण करने से धरती की हरियाली कायम रखने से ही हमारा तापमान संतुलित होगा। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए, ताकि वे ठीक से फल फूल आदि दें सकें।उन्होंने कहा कि आने वाले बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए ।उन्होंने कहा कि इस कस्वे के लोगों का जो स्नेह उन्हें मिला वे इसे कभी भुला नहीं पाएंगे। कहा कि सेवानिवृत्ति एक सरकारी प्रक्रिया है, जो सभी सरकारी कर्मी के साथ लागू होता है, पर जितने दिन भी मैंने कार्य किया इस जगह से बहुत अच्छी यादें लेके जा रहा हूं।आचार्य संजीव रूप ने विदाई के मौके पर कविता के माध्यम से सीओ के जीवन काल पर प्रकाश डाला । इस मौके पर समिति संस्थापक प्रशांत जैन, कवि विष्णु असावा,अनुज वार्ष्णेय,पीयूष वार्ष्णेय,देव ठाकुर,रमेश बाबू आदि