रिपोर्ट विजय कुमार
बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई बसई में शनिवार को हाईस्कूल गृह विज्ञान व कम्प्यूटर तथा इंटरमीडिएट समाजशास्त्र व केमिस्ट्री की परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य गेट पर आंतरिक सचल दल सुधाकर शर्मा, कामेन्द्र सिंह, रेनू कुमारी द्वारा परीक्षार्थियों की जांच के बाद ही उन्हें कमरों में भेजा गया। परीक्षा कक्ष में निरिक्षकों की कड़ी निगरानी रही। परीक्षा प्रभारी हरदीप सिंह के अनुसार सुबह की पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान में 80 छात्राएँ पंजीकृत थीं जिसमें एक ने परीक्षा छोड़ी। वहीं दूसरी पाली में हाईस्कूल कम्प्यूटर तथा इंटर समाजशास्त्र व केमिस्ट्री में कुल 322 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 34 ने परीक्षा छोड़ी। दोनों पालियों में मिलाकर 35 परीक्षार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। केन्द्र व्यवस्थापक डॉ घनश्याम दास ने बताया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और शिक्षा विभाग के साथ हम भी पूरी तरह सतर्क हैं जिससे नक़लविहीन परीक्षा सुनिश्चित की जा सके। केन्द्र पर बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक राम विलास, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि|