संवाददाता भूदेव प्रसाद
बदायूँ, परिवार न्यायालय बल्दू में परामर्शदाता के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बलजोर सिंह ने बताया कि यह भर्ती माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के अनुसार की जा रही है।उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास समाजशास्त्र में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही मास्टर डिग्री और पारिवारिक मामलों से जुड़े कार्य का कम से कम दो वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। आवेदक की आयु 35 से 65 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।इस पद पर चयनित परामर्शदाता का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। उन्हें प्रति कार्य दिवस एक हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा, जो अधिकतम 24 हजार रुपये प्रतिमाह तक हो सकता है।