रिपोर्टर योगेंद्र कुमार
मेरठ पुलिस द्वारा पटाखे की आवाज करने वाली बिना नम्बर प्लेट की पाँच बुलेट मोटरसाइकिलों की गयी सीज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार जनपद में निरन्तर चलाये जा रहे “ऑपरेशन नकेल” अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी दौराला के कुशल निर्देशन में थाना दौराला पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार की जा रही सघन चेकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट की तथा पटाखे जैसी आवाज उत्पन्न करने वाली पाँच बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*बुलेट मोटरसाइकिलें पकड़ने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*1. उ0नि0 विनित कुमार, थाना कंकरखेडा मेरठ2. हे0का0 1374 हरमेन्द्र पंवार, थाना कंकरखेडा मेरठ3. का0 1593 अवनीश, थाना कंकरखेडा मेरठ