India Times 7

Homeबरेलीनौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ट्रान्सफर कराकर ठगी करने में पांच...

नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ट्रान्सफर कराकर ठगी करने में पांच शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट गोपाल गुप्ता

बदायूँ फर्जी कॉल सेन्टर चलाकर आम लोगों को बैंक/फाइनेन्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ट्रान्सफर कराकर ठगी करने में 05 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार।*> *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद लेपटॉप, 01 अदद प्रिंटर, 01 अदद माउस, 01 लेपटॉप चार्जर, 07 अदद स्मार्ट फोन, 04 अदद मोबाइल कीपेड, 07 अदद मोबाईल चार्जर, 23 अदद सिम कार्ड, एक HDFC BANK PVT. LTD.MUMBAI की स्टाम्प मौहर, एक अदद हाजिरी रजिस्टर, 04 अदद कापी, एक अदद किरायनामा की फोटोकापी बरामद किये गए।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी साइबर क्राइम विनोद कुमार वर्धन के कुशल नेतृत्व में साइबर अपराध ,ऑनलाइन धोखाधडी अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम बदायूँ द्वारा थाना साइबर क्राइम बदायूँ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 12/2025 धारा 318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में हम थाना कोतवाली के मौहल्ला नई सराय पंहुचे तो पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल नम्बर जिससे पांच साइबर फ्राड शिकायतें पूर्व से दर्ज है की जांच से प्राप्त मोबाइल नम्बर की लोकेशन ट्रेस की गयी तो मौहल्ला नई सराय थाना कोतवाली बदायूँ की प्रदर्शित हो रही है। लोकेशन के आधार हम प्वाइन्ट पर पंहुचे तो एक गली में एक मकान बना हुआ था जिसका दरवाजा खुलवाया गया तो कमरा एक छोटे ऑफिस के रुप में बना हुआ है जिसमें 03 महिला व 01 पुरुष काम कर रहे है ,जो साइबर अपराध की संदिग्ध गतिविधियाँ करते हुए प्रतीत हो रहे है। हमनें ऑफिस के अन्दर से कुल 01 पुरुष व 03 महिलाओ को पकड लिया। गिरफ्तार अभि0गण की निशादेही पर 01 अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया गया। उक्त शिकायतों में लगभग 4,50,000/- रुपये की साइबर ठगी की गयी थी । जिनकी 10 एनसीआरपी शिकायत पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।*पूछताछ अभियुक्तगण-* अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम वर्क इन्डिया (WORK INDIA) साइट पर अलग अलग राज्य नवादा बिहार, पटना बिहार, नागपुर महाराष्ट्र, जयपुर राजस्थान, इन्दौर मध्यप्रदेश, भोपाल मध्यप्रदेश, उ0प्र0, के भोले भाले लोगो को नौकरी दिलाने के नाम पर रजिस्टर कराते हुए नौकरी का झांसा देकर उनसे रुपये ट्रान्सफर कराकर साइबर ठगी करते है । *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*1. विवेक पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम गोविन्द नगला थाना मूसाझाग बदायूँ (वर्चुअल नाम राजीव)2. आकांक्षा पटेल पुत्री जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बरातेगदार थाना सिविल लाइन बदायूँ (वर्चुअल नाम रिया शर्मा)3. अंशू पटेल पुत्री दीपक सिंह निवासी ग्राम लखनपुर थाना सिविल लाइन बदायूँ (वर्चुअल नाम रिया शर्मा)4. ईशा साहू पुत्री प्रेमशंकर निवासी मौ0 नगर पंचायत गुलडिया वार्ड नं0 9 थाना मूसाझाग बदायूँ (वर्चुअल नाम नाव्या शर्मा व कृतिका शर्मा)5. मीनाक्षी पुत्री राजकुमार सिंह निवासी ग्राम बरामयखेडा थाना उझानी बदायूँ (वर्चुअल नाम निधि शर्मा)*गिरफ्तारी का स्थान* – मौहल्ला नई सराय थाना कोतवाली बदायूँ।*बरामदगी का विवरण-*01 अदद लेपटॉप, 01 अदद प्रिंटर, 01 अदद माउस, 01 लेपटॉप चार्जर, 07 अदद स्मार्ट फोन, 04 अदद मोबाइल कीपेड, 07 अदद मोबाईल चार्जर, 23 अदद सिम कार्ड, एक HDFC BANK PVT. LTD. MUMBAI की स्टाम्प मौहर, एक अदद हाजिरी रजिस्टर, 04 अदद कापी, एक अदद किरायनामा की फोटोकापी ।*गिरफ्तार करने वाली टीम-*1.प्र0नि0 श्री विनोद कुमार वर्धन थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ2.उ0नि0 श्री रजत यादव थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ3.उ0नि0 श्री राकेश कुमार थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ4.हे0कां0 निपेन्द्र यादव थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ5.हे0कां0 विनय कुमार साइबर सेल जनपद बदायूँ6.कां0 संतोष गंगवार थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ7.कां0 राज चौधरी थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ8.कां0 पंकज कुमार थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ9.कां0 शुभमपाल थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ10.म0कां0 प्रियंका थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ11.म0कां0 ज्योति थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular