अयोध्या समाजवादी आंदोलन के महान पुरोधा, समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित माननीय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती के अवसर पर आज बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर ने बड़ी संख्या में ज़रूरतमंद महिलाओं को कम्बल वितरित किया।इस अवसर पर हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नेताजी के सेवा, संवेदना और समाजवादी विचारधारा से प्रेरणा लेते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता पहुँचाना है।हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर ने कहा कि आज नेता जी के जन्मदिन पर हम सब प्रण लेते हैं कि आने वाले समय अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराते हैं।प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार पटेल ने कहा कि नेताजी के आदर्शों पर चलते हुए समाजवादी पार्टी जनसरोकार के प्रत्येक कार्य में आगे रहने का संकल्प दोहराती है।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार पटेल, ज़िला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रभारीएजाज़ अहमद, अशोक चौधरी, शोएब खान, इज़हार खान, शतीश यादव, अमित सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।