ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या।*विकासखंड तारुन के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चरांवा में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजक हरिशचंद्र निषाद ने बताया कि यह उनके इस सत्र का 22वां तथा अब तक का 52वां शिविर था।शिविर में कुल 775 मरीजों ने पंजीकरण कराकर निशुल्क दवा एवं चश्मा प्राप्त किया। जांच के दौरान लगभग आधा दर्जन मोतियाबिंद के मरीज पाए गए, जिन्हें ऑपरेशन के लिए अयोध्या स्थित आई हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी की जा रही है।मरीजों का नेत्र परीक्षण डॉ. शिवांश सिंह, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. करण पांडेय, डॉ. सुमित मिश्रा तथा डॉ. वापिस बिहारी की टीम द्वारा किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि रविंद्र कुमार भारती, पूर्व सदस्य जिला पंचायत ने कहा कि आंखें प्रकृति का अनमोल वरदान हैं, हमें सभी को इनकी सुरक्षा और देखभाल करनी चाहिए।इस अवसर पर संदीप तिवारी, अनिल कुमार, रामचंद्र यादव, अमरनाथ निषाद, जियालाल भारती, राहुल चौधरी, कर्मवीर राम, अवतार बिंदु निषाद, बृजेश कुमार, मंसाराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे जनसेवा का सराहनीय प्रयास बताया।