मानकों की अनदेखी करने पर कार्यदायी संस्था के अभियंता होंगे जिम्मेदार – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री
मैनपुरी – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रांजिस्ट हॉस्टल में जन-शिकायतें सुनने के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्युत बकाया उपभोक्ताओं को राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ओ.टी.एस. योजना लागू की है, प्रदेश सरकार ने पहली बार विद्युत बकाया की धनराशि में 25 प्रतिशत छूट के साथ शत-प्रतिशत सरचार्ज माफ करने की घोषणा की है. ओ.टी.एस. में विद्युत चोरी के प्रकरण में भी 03 चरणों में उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने का फैसला लिया है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि शहर से लेकर गांव तक के प्रत्येक उपभोक्ता को इस योजना की जानकारी दी जाए ताकि विद्युत बकाया के उपभोक्ता योजना में लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, निजी नलकूप धारकों को दिन में ही विद्युत की आपूर्ति हो, विद्युत बिलिंग व्यवस्था भी सुधारी जाए, अकारण किसी भी विद्युत उपभोक्ता को असुविधा का सामना न करना पड़े, सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी निराश्रित गोवंश सड़कों पर दिखाई न दे, गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों की बेहत्तर देखभाल की जाए, गोवंशों को सर्दी से बचाव हेतु गौशालाओं में बेहतर प्रबंध किए जाएं, पशु चिकित्साधिकारी नियमित रूप से गौशालाओं का भ्रमण कर गोवंशों की देख-रेख करें. दुधारू गायों को मुख्यमंत्री गोधन सहभागिता योजना में सैम-मैम बच्चों के परिजनों को प्राथमिकता पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता, समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए, सड़कों के अनुरक्षण में मानकों का पूरा पालन किया जाए, किसी भी सड़क पर गड्डे दिखाई न दें, यदि किसी ठेकेदार द्वारा मनको की अनदेखी की गई या कार्यों की गुणवत्ता के साथ समझौता किया गया तो संबंधित कार्यदायी संस्था का उत्तरदायित्व निर्धारित कर दंडात्मक कार्यवाही होगी, कार्य की गुणवत्ता, समयबद्धता को सुनिश्चित करना कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी है, ठेकेदार की जिम्मेदारी तयकर कोई भी कार्यदायी संस्था बच नहीं सकती।जन-सुनवाई के दौरान हरिदर्शन नगर नि. भावना ने ढीले विद्युत तारों को ठीक कराने, ग्राम हविलिया नि. राजबीर सिंह ने दबंगों द्वारा खेत की मेड़ तोड़कर फसल नष्ट करने, आदर्श नगर नि. सोनी शर्मा, अतुल कुमार शर्मा, शिवम कुमार, प्रभूदयाल, हिमांशू, जयवीर सक्सैना, सोनम मिश्रा, मंजू देवी, बांके, सौरभ, सविता आदि ने मकानों के सामने बीच तिराहे पर लगेबिजली के खंभे को हटवाये जाने, ग्राम खिरिया नि. अवधेश कुमार ने खिरिया से बदनपुर तक पक्की सड़क बनवाने, मिढ़ावली कलां नि. अजय कुमार ने पूनम व उसके पति प्रमोद द्वारा चबूतरे पर अवैध कब्जा कर दीवार का निर्माण कराये जाने, नगला मनी नि. छेदालाल ने गाटा संख्या-1510 पर विपक्षियों द्वारा किये गये अवैध कब्जे को हटवाये जाने, ग्राम घुसूपुरा नि. अनुज कमार ने आबादी घोषित भूमि पर किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाने ग्राम नन्दपुर नि. दिनेश कुमार ने ससुराल पक्ष के द्वारा मारपीट कर आभूषण छीने जाने, नगला वदे नि. राम भरोसे लाल, नेमसिंह ने विपक्षियों द्वारा ग्राम समाज की सरकारी नाली बंद किये जाने, नगला मानसिंह नि राजेन्द्र सिंह ने गाटा संख्या-1006 की पक्की पैमाइश कराये जाने तथा भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को खाली कराये जाने, ग्राम आलीपुर खेड़ा नि. शिवराज सिंह ने भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर पैमाइश कराये जाने, ग्राम घमुर्रा नि. शिवपाल सिंह ने ग्राम समाज की भूमि पर जबरन दीवार एवं नीव भरकर चबूतरे का निर्माण कर आम रास्ते को अवरूद्ध किये जाने की शिकायत अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरकनिराकरण हेतु उपलब्ध कराया। इस दौरान डिप्टी कलैक्टर ध्रुव शुक्ला, क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह, विद्युत विभाग से लालू जादौन सहित उदय चौहान, शिखर मोहन, अर्जुन चौहान, प्रवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।