मैनपुरी-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर गत् माह के सापेक्ष ग्रामीण विद्युतीकरण, बैंक क्रेडिट लिंकेज, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा भवन-सड़क निर्माण, एंबुलेंस संचालन, डायलिसिस, वायो मेडिकल उपकरण रख-रखाव, जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल योजना, परिवार आईडी, पंचायती राज में 15-वें वित्त आयोग की धनराशि उपभोग, स्वच्छ भारत मिशन फेज-02, निपुण परीक्षा ऑकलन, मध्यान्ह भोजन, शादी अनुदान योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में इस माह रैंक में गिरावट आने पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी सघन पर्यवेक्षण कर विभागीय योजनाओं की रैंक सुधरें। उन्होंने उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों को आदेशित करते हुए कहा कि कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला, दिव्यांग, वृद्धावस्था पेंशन के प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता पर सत्यापन, जांच कराकर संबंधित विभाग को फॉरवर्ड करें ताकि पत्रों को योजनाओं का लाभ मिल सके। श्री सिंह ने उप कृषि निदेशक को निर्देशित करते हुए कहा कि किसान सम्मन निधि योजना के आवेदन किसी भी स्तर पर लंबित न रहें, कार्य योजना तैयार कर लंबित आवेदनों को तत्काल निस्तारित किया जाए। उन्होने समीक्षा के दौरान पाया कि जनपद में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं में से अभी 24 परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा से पीछे चल रही हैं, संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता लेबर बढ़ाकर तत्काल निर्माण कार्य पूर्ण कराकर संबंधित विभाग को हैंडोवर करें, जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें तत्काल सी.आई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने की कार्यवाही की जाए। उन्होने कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं से कहा कि निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता, मानकों का पूरा ध्यान रखा जाये, साइट पर संस्था का कोई न कोई अभियंता मौजूद रहकर अपनी देख-रेख में कार्य कराये, अद्योमानक कार्य पाये जाने पर सम्बन्धित अभियंता के साथ ठेकेदार की जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही होगी। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं से कहा कि आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें, बिना अनुमति के किसी भी दशा में लोक निर्माण, ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा, जिला पंचायत की सड़कों का कटान न किया जाए, पाइप लाइन आदि के कार्य के लिए की गई खुदाई के पश्चात सड़कों, मार्गों को प्राथमिकता पर पूर्व की स्थिति में लाया जाए ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी प्राथमिक विद्यालय ऑपरेशन कार्यकाल के तहत सभी बिंदुओं से संतृप्त रहें, जानकारी करने पर पाया कि अभी नगर पालिका क्षेत्र के 04 विद्यालय असंतृप्त है, जिस पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को आदेशित करते हुए कहा कि तत्काल अंसतृप्त विद्यालयों को सभी बिंदुओं संतृप्त करना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी संजय कुमार मल्ल, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, परियोजना निदेशक सत्येंद्र कुमार, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, उप कृषि निदेशक नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. मदनलाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सोमदत्त, जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता, विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बनिधत अधिकारी आदि उपस्थित रहे, बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरुण कुमार शुक्ला ने किया l
निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये, निर्माणाधीन कार्य हों समय से पूर्णं- अंजनी कुमार
Sourceरिपोर्ट अवनीश कुमार