रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । जिले के तिलहर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है 16 वर्ष 9 माह की किशोरी को दो युवक बहला फुसलाकर कहीं ले गए हैं पीड़िता की मां ने स्थानीय निवासी विवेक और बरेली के रहने वाले रामू के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है मां के अनुसार उनकी बेटी घरेलू सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी । जब वह लंबे समय तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की । जांच में पता चला कि आरोपी युवक किशोरी को अपने साथ ले गए हैं मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर प्रार्थनापत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस टीम नाबालिग की तलाश में जुटी हुई है ।