माता-पिता की गैरमौजूदगी में चोरी का विरोध पर 3 बच्चों को पड़ोसियों ने बेरहमी से पीटा


रिपोर्ट वीरपाल सिंह
कुशीनगर जनपद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीभार टोला शेखपटटी में तीन नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता सुमन यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना 25 मार्च की है।सुमन ने बताया कि उनकी मां पिता के इलाज के लिए गोरखपुर गई थीं। वह अपने छोटे भाई-बहन के साथ घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी रविंद्र यादव, उनकी पत्नी रीता और मां सुशीला देवी ने उनके खेत से मूंज की चोरी की।जब सुमन ने इसका विरोध किया तो रविंद्र यादव ने उसके साथ गाली-गलौज की। उसे जमीन पर पटक दिया और मारपीट की। सुमन के चिल्लाने पर उसका 10 वर्षीय भाई धनु और बहन बचाने आए। रीता ने धनु को ईंट से मारा, जिससे उसके दांत टूट गए।तीनों आरोपियों ने बच्चों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। सुमन के सिर पर लाठी मारी गई, जिससे वह बेहोश हो गई। राहगीरों के आने पर बच्चों की जान बची। घटना का वीडियो भी बनाया गया है। पीड़िता ने मेडिकल रिपोर्ट के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।