हनुमान गढ़ी के पहलवान नागेन्द्र दास ने जीता मुकाबला
मिल्कीपुर /अयोध्या ब्यूरो मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत – क्षेत्र के संत बाबा भीखादास की तपस्थली मोहली में सोमवार को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन हनुमानगढ़ी अयोध्या के पहलवान बाबा संजय दास द्वारा किया गया है। दंगल का उद्घाटन मुकाबला हनुमानगढ़ी के पहलवान नागेंद्र दास और मध्य प्रदेश के पहलवान संदीप के बीच हुआ जिसमें नागेंद्र दास विजई रहे। दूसरा मुकाबला पंजाब के बग्गा पहलवान और दिल्ली के अशोक के बीच बराबरी पर छूटा। तीसरा मुकाबला नेपाल के शंकर थापा और हरियाणा के कल्लू के बीच हुआ, जिसमें नेपाल के शंकर थापा विजयी हुए। दो दिवसीय दंगल में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, नेपाल, हनुमानगढ़ी अयोध्या सहित देश के नामी गिरामी पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन 11 मुकाबले हुए। दंगल के आयोजक पहलवान संजय दास नहीं बताया कि फाइनल मुकाबला मंगलवार को दोपहर बाद खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दंगल को आयोजित करने का उद्देश्य लोगों को नशा से मुक्त करने