मैनपुरी – थाना प्रभारी ने मलखान सिंह इंटर कॉलेज के बच्चों को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता अभियान हेतु कैंप का आयोजन किया। आयोजन में उपस्थित छात्र छात्राओं को दिशानिर्देश देते हुए नशे से होने वाले नुकसानों से रूबरू कराया और नशा न करने की हिदायत दी।मैनपुरी जनपद में शासन के आदेश पर जगह जगह नशा मुक्ति अभियान हेतु कैंप लगाए जा रहे है। इसी क्रम में थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कुरावली के मलखान सिंह इंटर कॉलेज में छात्र और छात्राओं को जागरूक करने हेतु कैंप लगाया। जिसमे थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी और बताया कि नशा बुद्धि का नाश करती है। विद्यार्थी देश का भविष्य होता है यदि वे नशे में पड़ गया तो देश के लिए भी सही नहीं होंगा। आप अपनो को और अपने आस पास के लोगो को भी समझाए *नाश नास है इसे छोड़ जीवन की ओर आए*। इस मौके पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, उपनिरीक्षक साक्षी तोमर, पुलिसकर्मी प्रीती यादव, शोभा ठाकुर, बहादुर सिंह, दीपू सिंह, रवी सिंह, विद्यालय का स्टाफ और बड़ी तादात में विद्यार्थी मौजूद रहे।