ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या जिले के बीकापुर ब्लाक अंतर्गत उमरनी पिपरी ग्राम पंचायत में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान द्वारा लोकार्पण किया। लोकार्पण से पूर्व लोगों को संबोधित करते हुए विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।विधायक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की मजदूरों, किसानों महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जिनका लाभ बिना भेदभाव के जरूरतमंद गरीबों को मिल रहा है। गांव में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को राशन लेने में काफी सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान दयाराम वर्मा द्वारा की गई। इस मौके पर पंचायत सचिव नसीम खान, पंचायत सहायक अरविंद वर्मा, एसपी श्रीवास्तव, शैलेंद्र पांडे मोनू, गौरव पांडे, जिलेदार सिंह, प्रधान सोनू सिंह, रामू सिंह, कपिल देव पाठक, ओम प्रकाश सिंह, बुद्धू पांडेय, मेवालाल वर्मा, लव कुश सहित तमाम लोग और मातृ शक्तियां मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन छठूदीन द्वारा किया गया।*