रिपोर्ट वीरपाल सिंह यादव
बदायूँ जिला कांग्रेस कमेटी को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंजूरी दे दी है।शुक्रवार को बदायूँ जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व पद ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने जिला कांग्रेस कमेटी को मंजूरी के लिए कांग्रेस के प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।प्रेस वार्ता में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह एडवोकेट व नवनियुक्त जिला उपाध्यक्षगण बफाती मियाँ , सुनीता सिंह और अनिल यादव मौजूद रहे।उन्होंने बताया कि बदायूँ जिला कांग्रेस व नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह बदायूँ के उझानी रोड स्थित सिंह गार्डन में दोपहर 2 बजे शुरू होगा।शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय कपूर होंगे। जिला कोऑर्डिनेटर प्रेम प्रकाश अग्रवाल , डा0केबी त्रिपाठी व बदायूँ नगर कोऑर्डिनेटर पवन सिंह एवं योगेश जौहरी विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि जिला कमेटी को मंजूरी मिलने से जनपद में कांग्रेस मजबूत होगी। जनपद में संगठन सृजन अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है। जिला/शहर कार्यकारिणी के गठित होते ही संगठन सृजन अभियान का पहला चरण पूर्ण हो चुका है। शपथ ग्रहण समारोह में एक ही मंच पर जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर हम अपनी नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी के मार्गदर्शन में, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के कुशल नेतृत्व में, जननायक श्री राहुल गांधी जी के सामाजिक न्याय के सिद्धान्तों को समाहित करते हुए एवं श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी के उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन के स्वप्न को पूर्ण करते हुए हम एक सशक्त संगठन का निर्माण करेंगे।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य है कि सभी पदाधिकारियों को उनके कार्य और जिम्मेदारियों की शपथ दिलाकर यह संकल्प दिलाया जायेगा कि आज भाजपा शासनकाल में जिस तरह से समाज में नफरत फैलाई जा रही है, संविधान को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, ऐसे दौर में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और गांधीवादी सिद्धान्तों को अपनाकर ही हम लडेंगे।इस कार्यक्रम में हम जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में कार्य किया जाएगा और उनके अनुभवों का लाभ लेते हुए जमीन पर एक सशक्त संगठन का निर्माण करेंगे। कांग्रेस के सभी फ्रंन्टल, विभाग एवं प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष/चेयरमैनों को आमंत्रित किया जायेगा एवं उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया जायेगा।उन्होंने कहा कि आगामी 15 अगस्त तक हम बूथ स्तर तक कमेटियां गठित कर एक मजबूत और जमीनी संगठन का निर्माण करेंगे। आने वाले पंचायत चुनाव में हम पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिला व नगर कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त पदधिकारियों से शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने की अपील की है।