बेवर-थाना क्षेत्र बेवर के नवीगंज चौकी अंतर्गत तरावादेव टोल प्लाजा पर शुक्रवार देर रात शादी समारोह में जा रहे किसान यूनियन पदाधिकारी का टोल कर्मियों से पास दिखाए जाने पर विवाद हो गया।टोल कर्मियों द्वारा गालीगालोज करने पर किए गए विरोध पर जमकर मारपीट हुई।जिसमें किसान यूनियन पदाधिकारी समेत सात लोग घायल हो गए,वहीं 3 टोल कर्मी भी घायल हुए हैं।दोनो पक्षों द्वारा एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाए गए हैं।किसान यूनियन पदाधिकारी द्वारा दो सोने की चेन तोड़ने तथा 35हजार रुपया छीनने का आरोप लगाया गया है वहीं टोल मेनेजर द्वारा भी चैंबर में घुसकर तोड़फोड़ कर मारपीट करने का आरोप लगाया गया।थाने में तहरीर देते हुए शिवम गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता निवासी बिछवा ने बताया कि वे भारतीय किसान यूनियन (अजगर )के पदाधिकारी हैं।शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे वे अपने परिजनों के साथ ताऊ के पुत्र की शादी समारोह में शामिल होने के लिए जनपद कन्नौज के प्रेमपुर में जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी टोल प्लाजा नवीगंज पर पहुंची तो उन्होंने किसान यूनियन का पास दिखाया ,टोल कर्मचारी द्वारा बिना रुपया दिए गाड़ी पास करने को मना किया गया। वाद विवाद के बाद दोनो तरफ से गाली गलौज शुरू हो गई।तभी टोल कर्मचारियों द्वारा उनके साथ व परिजनों के साथ लाठी डंडों से मारपीट की गई,साथ में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। मारपीट की घटना में उनके पिता के पास रखी हुई 35000 रुपए की नगदी एक मोबाइल एक सोने की चेन गायब हो गई।टोल कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट से राजू,शिवम,अभिषेक,नंदिनी,सीता,सोनी, रिंकू घायल हो गए।पीड़िता ममता गुप्ता पत्नी राजेश गुप्ता निवासिनी बिछवा ने टोल कर्मियों द्वारा उनके परिजनों के साथ की गई मारपीट के संबंध में सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है।अन्यथा की स्थिति में उन्होंने आत्मदाह की धमकी दी है। वहीं टोल मैनेजर प्रबल चौहान ने बताया कि शुक्रवार रात टोल प्लाजा पर गुजर रहे वाहनों को जब टोल देने के लिए कहा गया तो उक्त लोग किसान यूनियन का पास दिखाने लगे। गाड़ी न निकाले जाने पर उग्र हुए लोगों ने टोल कर्मचारियों से मारपीट की, जिससे तीन टोल कर्मचारियों को चोटें आई हैं। मामले की सूचना पर रात में ही प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए।पुलिस द्वारा मारपीट में घायलों को अस्पताल भिजवाया।वहीं पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखकर आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई है।*टोल प्लाजा पर मारपीट की घटना के बाद 45 मिनट तक टोल प्लाजा रहा फ्री*तरावा देव नवीगंज टोल प्लाजा के मैनेजर प्रबल चौहान ने बताया कि बारातियों द्वारा उपद्रव के बाद लगभग 45 मिनट तक अफरातफरी के चलते टोल प्लाजा फ्री रहा। जिससे उन्हें लगभग ₹2लाख का नुकसान हुआ है।उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस समेत अपने उच्च अधिकारियों को दे दी है।