India Times 7

Homeमैनपुरीनवनिर्मित मकान का छज्जा गिरा ,बाल बाल बचा युवक ,हादसा टला

नवनिर्मित मकान का छज्जा गिरा ,बाल बाल बचा युवक ,हादसा टला

मैनपुरी – विकास खण्ड घिरोर क्षेत्र के ग्राम कोसमा मे शनिवार देर शाम एक नवनिर्मित मकान का छज्जा टूट गया और उस पर पड़ा भीम और और बाउंड्री वॉल जमीन पर आ गिरी लेकिन छज्जे के नीचे सो रहा एक युवक बाल बाल बच गया जब कि उसकी चारपाई के ऊपर मकान का मलवा गिर जाने से उसकी चारपाई चकनाचूर हो गई ।कोसमा हिनूद निवासी रामचंद्र रेलवे में स्टेशन मास्टर थे जिनकी तीन चार साल पूर्व एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी उनके पुत्र गांव में अपना मकान बनवा रहे थे शनिवार देर शाम अचानक उनके नवनिर्मित मकान का छज्जा टूट गया और उस पर पड़ा भीम दीवार सहित जमीन पर आ गिरा छज्जे के गिरने से कुछ सेकंड पूर्व पड़ोसी नूर मुहम्मद ने छज्जे के नीचे सो रहे युवक को आवाज देकर अपने पास बुला लिया जैसे ही युवक चार कदम चला छज्जा गिर गया यह देख युवक के पैरो के नीचे से जमीन खिसक गई थोड़ी देर के लिए तो मानो वह अवाक रह गया ।छज्जे के गिरने की आवाज से दर्जनों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए परंतु किसी को चोट नहीं आई तो सबने राहत की सांस ली पीड़ित मुक्त कंठ से आवाज देकर बुलाने वाले नूर मुहम्मद का आभार प्रकट कर रहा है कोई उसे फरिश्ता कह रहा है तो कोई ईश्वर का भेजा हुआ दूत लोग कह रहे है कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय बाल न बाका कर सके चाहे जग वैरी होय l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular