India Times 7

Homeअयोध्यानए साल से वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाना होगा महंगा

नए साल से वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाना होगा महंगा

अयोध्या। नए साल से वाहन चालकों को प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ज्यादा धनराशि खर्च करनी होगी। पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को अब 65 के स्थान पर 70 रुपये खर्च करने होंगे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ आरपी सिंह ने मंगलवार को बताया कि ऑनलाइन प्रदूषण प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए शासन ने पांच प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी है। इस संबंध में निर्णय लेने का अधिकार परिवहन आयुक्त को दिया गया है। इसी के क्रम में एक जनवरी 2026 से पीयूसी जांच शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल चालित दोपहिया वाहनों को अब 65 की बजाए 70 रुपये भुगतान करना होगा।इसी तरह तिपहिया और चार पहिया पेट्रोल, एलपीजी और सीएनजी ईंधन के वाहनों को 85 के स्थान पर 90 रुपये जांच के लिए देने होंगे। डीजल वाहनों को 115 रुपए के स्थान पर 120 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular