India Times 7

Homeबरेलीधार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध तेज आवाज़ वाले यंत्रों के खिलाफ...

धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध तेज आवाज़ वाले यंत्रों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

रिपोर्ट इमरान अली

बरेली। जिले में धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध लाउडस्पीकरों और तेज आवाज़ वाले यंत्रों के खिलाफ पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान 8 नवंबर से शुरू होकर 10 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान पुलिस टीम हर धार्मिक स्थल और सार्वजनिक जगह पर जाकर ध्वनि स्तर की जांच करेगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करेगी।एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद जिले में भी अभियान चलाने के लिए सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आदेश दे दिए गए हैं। अभियान के दौरान पुलिस यह देखेगी कि कहीं कोई लाउडस्पीकर निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक तो नहीं बज रहा है। अगर पहले हटाए गए लाउडस्पीकर फिर से लगाए गए हैं, तो उन्हें तुरंत हटवाया जाएगा।पुलिस ने साफ कहा है कि लाउडस्पीकर की ध्वनि मानक के अनुसार कम की जाएगी और रात 10 बजे के बाद किसी भी स्थान पर लाउडस्पीकर बजने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस टीम पूरी सतर्कता के साथ शनिवार से जिले के धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर दस्तक देना शुरू कर देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular