ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या। सरकारी धान का केंद्र प्रभारियों द्वारा किसानों का धान न खरीद कर किसानों को हैरान व परेशान किया जा रहा है जिन किसानों का धान खरीदा भी गया है उन किसानों से आर्थिक शोषण किया गया है धान क्रय केंद्रों पर किसी तरह की सुविधा भी नहीं है। उक्त आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी के0 के0 सिंह तथा संभागीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) श्री कृष्ण जी से मिलकर जनपद अयोध्या के किसानों का धान वास्तविक रूप से खरीदने तथा धान खरीद में किसानों का शोषण न करने की मांग किया है घनश्याम वर्मा ने कहा कि धान क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा किसानों को कल आना, एक महीने बाद आना, धान में नमी है, धान में पइया है, तौलवाई तथा उतरवायी लगेगी जैसी तमाम बहाना बताया जा रहा है और किसानों को परेशान किया जा रहा है घनश्याम वर्मा ने कहा कि जहां सरकारें किसानों की आय दोगुना करना चाहती हैं वहीं धान क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा किसानों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है जो किसी भी दशा में उचित नहीं है।घनश्याम वर्मा चेतावनी दी है कि यदि किसानों का धान खरीदा नहीं गया और किसानों को हैरान परेशान किया गया तो धान क्रय से संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। अधिकारियों से मिलने तथा वार्ता करने में जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ,जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास वर्मा, विवेक पटेल, देवी प्रसाद वर्मा शामिल रहे।