108 एंबुलेंस कर्मी ने दिखाई तत्परता
मैनपुरी जनपद के मैनपुरी ब्लॉक के सिरसागंज रोड के रूस्तमपुर गांव के नजदीक कल शाम 6 बजे सड़क दुर्घटना मे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद सकील पुत्र मोहम्मद बकील निवासी गोला बाजार, जिला मैनपुरी, निजी कार्य के लिए जा रहे थे तभी सिरसागंज रोड रूस्तमपुर के पास उनकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने एक अन्य मोटरसाइकिल से जबरदस्त भिड़ंत हो गई दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा की टीम घटनास्थल पर पहुंचीEMT अनुज यादव ने तत्काल मौके पर प्राथमिक उपचार कर घायल को जिला अस्पताल मैनपुरी अस्पताल सुरक्षित पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है बताया जा रहा है घायल की हालत में काफी सुधार है 108 एंबुलेंस की तत्परता और समय पर पहुंच ने में एक जिंदगी को बचाने में अहम भूमिका निभाई EMT और एंबुलेंस UP32FG2530 की सक्रियता से स्वास्थ्य सेवा की भरोसेमंद तस्वीर एक बार फिर सामने आई है प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर सावधानी से चलें और हेलमेट तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।