India Times 7

Homeशाहजहांपुरदोस्तों ने आपसी विवाद में युवक को गोली करने का आरोप

दोस्तों ने आपसी विवाद में युवक को गोली करने का आरोप

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहॉंपुर । थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक दुकानदार को उसके पुराने दोस्तों ने गोली मारने का आरोप घटना अंटा चौराहे के पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के निकट हुई । नितिन नाम का युवक यहाँ परचून की दुकान चलाता है रात करीब 11 बजे उसके कुछ पुराने दोस्त दुकान पर आए । नितिन का इन दोस्तों से पहले से विवाद चल रहा था । आरोपियों ने पहले गाली गलौज की । लोगों ने बीच बचाव करा दिया ।कुछ देर बाद आरोपी फिर लौटे । उन्होंने नितिन के साथ मारपीट शुरू कर दी । इसी दौरान एक आरोपी ने नितिन के पेट में गोली मार दी । नितिन लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया । आरोपी मौके से फरार हो गए । स्थानीय लोगों ने घायल नितिन को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुँचाया । डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया । परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है । थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है ।|||

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular