India Times 7

Homeशाहजहांपुरदेशी शराब के ठेके से शराब और नकदी चोरी

देशी शराब के ठेके से शराब और नकदी चोरी

शाहजहाँपुर रिपोर्ट अशोक कुमार – जनपद में शातिर चोरों ने देसी शराब के ठेके को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी को अंजाम दिया । चोरों ने दुकान से 52 पेटी देसी शराब और 10 हजार रुपये की नकदी चुरा ली । सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चुरा ली और बाहर लगे कैमरों को तोड़कर वहीं फेंक दिया । घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के शाहबाजनगर की है मोहल्ला हुंडालखेल निवासी अतुल शर्मा, जो इस शराब ठेके पर काम करते हैं ने बताया कि 28 जनवरी को रात में दुकान बंद करने से पहले उन्होंने पूरे स्टॉक का मिलान कर लिया था । अगली सुबह कैंटीन संचालक के फोन से पता चला कि दुकान का पिछला गेट तोड़कर चोरी हुई है जब अतुल ने दुकान की जाँच की, तो पाया कि सील पैक 52 पेटी शराब और कैश काउंटर से 10 हजार रुपये गायब थे । चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया और सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी सिस्टम को भी निशाना बनाया । थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जाँच कर रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular