India Times 7

Homeदिल्लीदिल्ली में बीएसपी की महत्वपूर्ण बैठक: पश्चिम और दक्षिण भारत में संगठन...

दिल्ली में बीएसपी की महत्वपूर्ण बैठक: पश्चिम और दक्षिण भारत में संगठन विस्तार का संकल्प

स्टेट हेड भूदेव सिंह प्रेमी

नई दिल्ली। खबर सूत्रों के हवाले से बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने पश्चिम भारत के महाराष्ट्र, गुजरात तथा दक्षिण भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसी को लेकर दिल्ली में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता बीएसपी के शीर्ष नेतृत्व ने की और इसमें संबंधित राज्यों के प्रभारी, वरिष्ठ पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में पार्टी की वर्तमान स्थिति, क्षेत्रीय चुनौतियों और संगठनात्मक ढांचे को लेकर व्यापक चर्चा की गई। साथ ही इन राज्यों में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए रणनीति तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरे तन, मन और धन से पार्टी की नीतियों और दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्रीय स्तर पर सक्रियता बढ़ाएंगे। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठनात्मक संरचना को मजबूत किया जाएगा, सामाजिक संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा और नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बहुजन आंदोलन को गति देने और बीएसपी को नए राज्यों में मजबूती से खड़ा करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।बीएसपी का यह कदम आगामी चुनावों के मद्देनजर बेहद अहम माना जा रहा है, जिससे पार्टी की उपस्थिति इन नए क्षेत्रों में भी मजबूत हो सकेगी।रिपोर्टर :स्टेट ब्यूरो चीफ – भूदेवप्रेमी इंडिया टाइम्स 7 न्यूज़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular