निगोही /शाहजहाँपुर संवाददाता अनिल कुमार – कस्बे के ब्लाक गेट के सामने दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात डिवाइडर पर आज फिर हादसों को बचाने हेतु स्थापित संकेतकों को रोंदता हुआ खाद भरा ट्रक नम्बर UP53ET0164 पलट गया । ड्रायवर , हेल्पर बाल बाल बचे । ट्रक उलटने से खाद की बोरियाँ दुर्घटना स्थल पर फैल गईं । पिछले हादसों से सबक लेते हुए एनएचआई ने डिवाइडर के आगे संकेतक आदि लगा दिए थे , लेकिन इसके बाबजूद दिनदहाड़े लगभग दस बजे ट्रक ड्रायवर को संभवतः झपकी आने से ट्रक डिवाइइर पर चढ़कर पलट गया और संकेतक टूटफूट कर बिखर गए । पता नही हादसों के लिए कुख्यात यह डिवाइडर कब और कैसे दुर्घटना मुक्त होगा !!
दिनदहाड़े हादसों के लिए कुख्यात डिवाइडर पर फिर चढ़ा ट्रक , पलटा
RELATED ARTICLES