रिपोर्ट वैभव गुप्ता
बदायूं शहर के कस्बा दातागंज कोतवाली मे मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत छात्राओं को किया गया जागरूक, बताते चलें कोतवाली प्रभारी गौरव बिश्नोई के द्वारा नारी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए जनशक्ति फेस 5 के अंतर्गत रामपाल सिंह सत्यवती देवी मेमोरियल डिग्री कॉलेज की छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090, 101, 102,1098,1076 की जानकारी के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें पंपलेट भी वितरण किए गए उसी के साथ-साथ कोतवाली प्रभारी ने भ्रमण करवाया छात्राओं को डोर टू डोर जानकारी साझा की जैसे साइबर क्राइम, एपीके फाइल , एफ आई आर , ब उसके पर्चे अपराध रजिस्टर, महिला सशक्तिकरण रजिस्टर इसकी सटीक जानकारी प्राप्त कराई ब नारी शक्ति के अधिकारों को बताया गया , पुलिस सेवा सिर्फ वर्दी पहनने तक सीमित नहीं है बल्कि समाज में न्याय और कानून व्यवस्था को बनाए रखना एक गंभीर दायित्व है छात्राओं का इस दिशा में रुचि लेना भी भविष्य के लिए एक बड़ा शुभ संकेत है