India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशदहेज के लिए विवाहिता की बेरहमी से पिटाई, घर से निकाल ने...

दहेज के लिए विवाहिता की बेरहमी से पिटाई, घर से निकाल ने का आरोप

रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर

सिरौली । सिरौली थाना क्षेत्र में दहेज लोभियों की प्रताड़ना का एक और गंभीर मामला सामने आया है। कस्बा सिरौली के मोहल्ला प्यास की रहने वाली एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर न केवल बुरी तरह पीटा, बल्कि आधी रात को घर से बाहर निकाल दिया।पीड़िता शमा पत्नी शानू, जो सिरौली के मोहल्ला प्यास की निवासी है, ने आरोप लगाया है कि उसके पति शानू, ससुर कासिम और सास नजमा उसे लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।शमा के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 की रात्रि करीब 10 बजे विवाद तब और बढ़ गया जब ससुराल वालों ने दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर उसे गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पति, सास और ससुर ने मिलकर उसे लाठी-डंडों और लात-घूसों से बेरहमी से पीटा। हैवानियत यहीं नहीं रुकी; मरणासन्न हालत में पीड़िता को आधी रात के अंधेरे में ही घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया गया।थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में शमा ने बताया कि उसकी शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कीमती सामान और नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन उसके साथ मारपीट करना और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना उनके दैनिक व्यवहार का हिस्सा बन चुका था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता ने सिरौली थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया:हमें शमा की ओर से शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। पीड़िता की चोटों की गंभीरता को देखते हुए उसे तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular