India Times 7

Homeअयोध्यादलित महिला ने तीन युवकों पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

दलित महिला ने तीन युवकों पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एक नामजद सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

अयोध्या – रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सत्ती चौरा अंतर्गत एक दलित महिला ने तीन युवकों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को थाने पर दी गई तहरीर में दलित समाज से जुड़ी पीड़ित महिला ने कहा है कि गुरुवार को शाम करीब छः बजे अभिषेक सिंह उर्फ़ आशु पुत्र रणविजय सिंह उर्फ़ मतोले निवासी ग्राम पंचायत पिरखौली चार पहिया वाहन से अपने दो अज्ञात साथियों के साथ महिला के घर आए और राशन कार्ड एवं कॉलोनी देने की बात कही। पीड़िता का कहना है कि घर देखने के बहाने तीनों युवक घर में घुसे और छेड़खानी करते हुए इज्जत लूटने का पूरा प्रयास किया।महिला के गुहार लगाने पर परिवार के लोगों को आता देख जाति सूचक शब्दों से गाली गलौज करते हुए आरोपी भाग निकले।आरोपियो की मारपीट के दौरान महिला के कपड़े फट गए और उसके निजी अंगों पर चोट आई है। सीओ सदर अरविंद सोनकर ने बताया कि प्रकरण में एक नामजद सहित तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular