India Times 7

Homeशाहजहांपुरदर्दनाक हादसे में बाईक सवार चाचा भतीजे की दुःखद मौत

दर्दनाक हादसे में बाईक सवार चाचा भतीजे की दुःखद मौत

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाईक सवार चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वाजिद खेल निवासी चाचा दानिश उर्फ शोभी (35) भतीजे (5),जो ईद का चांद दिखने की खुशी में आइसक्रीम खाने गए थे , को एक रफ्तार पिकअप ने वापसी के दौरान दुर्गा टाकीज के पास उनकी बाइक को सामने से टक्कर मारने से हुए हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे । उपस्थित लोगों की सहायता से दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया ,जहाँ चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया । दानिश को बेहद गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया । लेकिन अफसोस : रास्ते में उनकी भी मौत हो गई । हादसे की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया । रोते बिलखते वे लोग भी जिला अस्पताल पहुँच गए । पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा आदि भरकर अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular