आमजन और सभासदों से की एकजुट होने की अपील
रिपोर्ट- सुधीर कुमार
शामली/थानाभवननगर थानाभवन में प्रस्तावित गृह कर प्रणाली के विरोध को लेकर दयाल आश्रम में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें संघर्ष समिति का गठन किया गया। बैठक में नगर के प्रबुद्ध नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और नई कर प्रणाली को जनविरोधी बताते हुए एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया।संघर्ष समिति के सदस्यों ने आम जनता से अपील की कि वे इस कर प्रणाली के दुष्प्रभावों को समझें और एक स्वर में विरोध दर्ज कराएं। साथ ही नगर के सभी सभासदों से भी अनुरोध किया गया कि वे जल्द से जल्द एकत्रित होकर इस मुद्दे पर स्पष्ट निर्णय लें और नगर की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाएं।संघर्ष समिति ने ऐलान किया कि यदि कर प्रणाली वापस नहीं ली जाती, तो आंदोलनात्मक रणनीति अपनाई जाएगी। बैठक में लोगों ने कहा कि यह कर व्यवस्था आम नागरिक के लिए आर्थिक बोझ बन जाएगी, जिससे जन असंतोष बढ़ेगासभी नगरवासी इस बात पर ध्यान दे और आंदोलन को समर्थन दे और अपनी राय दे।बैठक में कहा गया किअगर यह कर प्रणाली लागू हो गई तो आप सभी पर अत्यधिक हाउस टेक्स हो जाएगा ।