रिपोर्ट सुधीर कुमार
शामली थाना भवन स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय महिला सुंदरकांड सेवा समिति थाना भवन एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई थाना भवन के संयुक्त तत्वावधान में सुंदरकांड का भावपूर्ण पाठ आयोजित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम में नगर महिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गर्ग के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर महामंत्री श्रीमती दीपिका अग्रवाल एवं श्रीमती शिल्पी अग्रवाल की विशेष भूमिका रही। साथ ही श्रीमती दीपा तायल, नेहा, पूजा, शिल्पी, सोनिया एवं कविता सहित अनेक महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। इस के दौरान महिलाओं द्वारा सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। पाठ के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना, आपसी सौहार्द एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है।सभी के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।