रिपोर्ट ब्रजेश कुमार
बदायूं। तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार सुबह उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव दहेमू के पास हुआ। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। हादसे के शिकार हुए लोग एनएचआई के चौड़ीकरण कार्य में लगे मजदूर हैं। हादसा सुबह 6:00 बजे के करीब हुआ है। मंगलवार की सुबह जयपुर से बरेली जा रही डबल डेकर तेज रफ्तार बस ने बरेली मथुरा हाईवे पर उझानी कोतवाली इलाके के दहेमूं पंचायत घर के सामने हाईवे चौड़ीकरण के कार्य कार्य कराने मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप में सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिकअप के पर खर्च उड़ गए और हाईवे भी जाम हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारु कराया। भाई गंभीर रूप से घायल लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेज दिया। जहां डॉक्टर ने राजस्थान के जनपद अलवर के थाना बरखेड़ा के गांव सौरपरिया निवासी 42 वर्षीय दिनेश चौधरी पुत्र प्रभाती लाल और उझानी कोतवाली क्षेत्र के ही साबंती नगला निवासी पिकअप चालक 30 वर्षीय दुर्गेश पुत्र हुकुम सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मऊ जनपद के थाना मधुबन के गांव जवाईपुर निवासी नींबू लाल पुत्र अच्छेलाल और बरेली जनपद के थाना वाला के गांव मंङगांव निवासी महेश पुत्र झाझन लाल का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।