India Times 7

Homeअयोध्यातेज रफ्तार डंपर ने कार में मारी टक्कर, कार क्षतिग्रस्त

तेज रफ्तार डंपर ने कार में मारी टक्कर, कार क्षतिग्रस्त

अयोध्या बिना नंबर प्लेट के बेखौफ डंपर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं, जिनसे राहगीरों के लिए मुसीबत खड़ी हो जा रही है। खंडासा के पूरे बस्ती गांव निवासी शुभम शुक्रवार को कार में अछोरा पंप पर सीएनजी भराने जा रहे थे तभी रनापुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी, जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की कार सवार यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुए। शुभम की तहरीर पर टक्कर मारने वाले डंपर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular