India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशतीन स्थानों पर आग की घटनाएँ, प्रशासन मुस्तैद

तीन स्थानों पर आग की घटनाएँ, प्रशासन मुस्तैद

संवाददाता : भूदेव प्रेमी.

. बदायूँ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार रात्रि को तेज आँधी के चलते भीषण आग की तीन घटनाएँ सामने आईं। जिलाधिकारी बदायूँ और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सहसवान : मैंथा फैक्टरी में लगी भीषण आगथाना उझानी क्षेत्र के अंतर्गत सहसवान रोड स्थित मनोज गोयल की मैंथा फैक्टरी में तेज आँधी के कारण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।ग्राम जामनी : पशु झुलसे, गाँव में फैली आगथाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम जामनी में भी तेज आँधी के साथ आग फैल गई। स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि 7-8 पशु झुलस गए हैं।ग्राम सोनबूढी : 2-3 पशुओं की मौतथाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम सोनबूढी में भी आँधी के चलते आग की घटना घटी। पुलिस व फायर ब्रिगेड की मदद से आग को फैलने से रोका गया, परंतु इस हादसे में 2-3 पशुओं की मृत्यु हो गई।प्रशासन की सक्रियता और राहत कार्य जारीतीनों घटनास्थलों का निरीक्षण जिलाधिकारी मनोज कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राहुल सिंह द्वारा किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी उझानी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम भी एम्बुलेंस के साथ मौके पर मौजूद रही।मैंथा फैक्टरी में लगी आग को बुझाने के लिए बदायूँ और बरेली जनपद की फायर ब्रिगेड लगातार प्रयासरत है। पुलिस और प्रशासन राहत व बचाव कार्य में पूरी तरह सक्रिय हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular