रिपोर्ट वैभव गुप्ता
दातागंज तहसील में बीती 28 फरवरी के लिए तहसीलदार के चेंबर में अधिवक्ताओं एवं तहसीलदार के मध्य विवाद हुआ था जिसकी सूचना पर बार कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता जनरल सेक्रेटरी संतोष सिंह एवं राकेश पुष्कर एडवोकेट वहां गए थे वहां पर तहसीलदार महोदय दातागंज को समझने का प्रयास किया लेकिन वह कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। मामला कोतवाली तक पहुंचाने के कारण उप जिलाधिकारी महोदय ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया था कि वह शांत रहें और होली का त्योहार मनाये। अधिवक्ता लोगों ने उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह की बात मानकर होली का त्यौहार मनाने अपने घरों को चले गए होली के त्यौहार के बाद तहसील बार के वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष आराम सिंह यादव, दातागंज के पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका एवं बार के अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक एडवोकेट एवं वार के अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह तोमर तहसीलदार दातागंज से उनके चेंबर में होली मिलने गए लेकिन उन्होंने होली मिलने से स्पष्ट मना कर दिया और भाषा शैली भी गलत प्रयोग किया जिस कारण अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया बार कक्ष में बैठक के उपरांत अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय दातागंज का बहिष्कार किया इस संदर्भ में आज अधिवक्ता उप जिलाधिकारी महोदय दातागंज से मिले एवं घटना की जानकारी दी आज से अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर तहसीलदार के स्थानांतरण न होने तक चले गए इस संदर्भ में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र उप जिला अधिकारी दातागंज को सौपा है और कहां है कि इसकी प्रति जिलाधिकारी महोदय बदायूं को उप जिला अधिकारी दातागंज के माध्यम से भेजी है।घटना की वीडियो भेजी है
