India Times 7

Homeशाहजहांपुरतहसील जाते एडीएम एफआर ने खेत में गन्ना बोते किसान को रुककर...

तहसील जाते एडीएम एफआर ने खेत में गन्ना बोते किसान को रुककर सही विधि बताई

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । जनपद की तहसील पुवायां में एक जांच के लिए जा रहे एडीएम एफआर अरविंद कुमार नवलपुर गांव में गामीणों द्वारा गन्ने की बुबाई होते देखकर रुक गए । दोपहरी की भयावह धूप में गन्ना बुबाई कर रहे एक किसान को एडीएम गन्ना बोने का सही तरीका बताने लगे । उन्होंने खुद अपने हाथों से बीज काटने , बोने की सही विधि का प्रदर्शन किया । एडीएम की गाड़ी देखकर आसपास के किसान भी वहां आ गए और बड़े साहब की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करने लगे । एडीएम ने उपस्थित किसानों को बताया कि गन्ना एक नकदी फसल होने के कारण उन्नत और जल्दी पकने वाली प्रजातियों में है इसकी वैज्ञानिक विधि की खेती से अधिक लाभ लिया जा सकता है सही तरीके से उत्पन्न गन्ने की असली फसल से चीनी मिल को भी चीनी उपादन में ज्यादा लाभ मिलेगा । किसानों ने बताया कि वे पुवायां की सहकारी चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति करते हैं लेकिन इस वर्ष गन्ना मूल्य न बढ़ने से लागत ज्यादा आई है और मौसमी कारणों से गन्ना उत्पादन बेहद प्रभावित हुआ है एडीएम अरविंद कुमार तहसील में किसी जांच हेतु वहाँ से गुजर रहे थे । एक किसान को तपती धूप में गन्ने की बुवाई करता देख उन्होंने गाड़ी रूकवाई और वह खुद किसान के पास खेत में चले गए । उनके साथ पूरा प्रशासनिक अमला भी था ।एडीएम ने बताया कि गन्ने की बुवाई के दौरान किसान गन्ने को कुछ ज्यादा ही काट रहे थे । तब उनकी खेती किसानी का अनुभव सामने आ गया । मैने उसे समझाया कि गन्ने को कितना काटना है जिस तरह से किसान गन्ने की बुवाई कर रहा था ,उस तरह से गन्ने का उत्पादन प्रतिशत कम हो हो जाता है इसी दरमियान आसपास कृषि कार्य कर रहे अन्य किसान भी जमा हो गए थे । उन सबको भी जागरूक किया गया कि गन्ना एक तरह से नकदी फसल है गन्ना बुवाई के समय गन्ने की आंख और बड का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए । इसे काटना नहीं चाहिए । एडीएम ने किसानों से यह भी कहा कि गन्ने की बुबाई के समय कीटनाशक दवा के साथ बीज शोधन और भूमि शोधन दोनों का प्रयोग करना चाहिए । 2024 वर्ष पिछले डेढ़ सौ वर्ष में सबसे गर्म रहा है अब तापमान ग्लोबल वार्मिंग की बजह से तेजी से बढ़ रहा है अगर तापमान 45 डिग्री से ज्यादा हो जाता है तो उसको हीट वेव कहा जाता है हीट वेव से बचने के लिए साथ में पानी की बोतल रखकर उसका लगातार प्रयोग करना और सिर को ढकना आवश्यक है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular