मैनपुरी- एकमुश्त समाधान योजना ओटीएस के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए वुधवार को एस डी ओ भोगांव के नेतृत्व में विकासखण्ड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांवों में ढोल नगाड़े बजाकर रैली निकाली गई। विद्युत विभाग के कर्मचारियों, अधिकारों ने विद्युत उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना के बारे में जानकारी दी।एस डी ओ भोगांव महेश प्रभाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिसंबर से ओटीएस योजना का संचालन प्रारंभ किया जायेगा। तीन चरणों में संचालित योजना में बकायेदारों को सरचार्ज में छूट दी जाएगी। योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जायेगा। पहला चरण 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक, दूसरा चरण 1 जनवरी से 15 जनवरी व अंतिम चरण 16 जनवरी से 31 जनवरी तक संचालित किया जाएगा। इस योजना का लाभ घरेलू, सार्वजनिक, निजी संस्थान और सभी श्रेणीं के उपभोक्ता योजना का लाभ ले सकते हैं। क्षेत्र के गांव बिछवां, फर्दपुर,वीलों, वनखड़िया, कुवेरपुर, धारापुर, औरंन्ध, लाहुरीपुर, सुरजपुर, संतोषपुर आदि गांवों में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जेई ओंमपप्रकाश,एसडीओ भोगांव महेश प्रभाकर, रमेश चंद्र, संविदाकर्मी अनुपम कुमार, कौशलेंद्र सिंह, जगपाल सिंह, रामजीत सिंह जितेन्द्र सिंह, मंशाराम, सत्यपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
ढोल नगाड़े लेकर गांव – गांव पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकार, ओटीएस की दी जानकारी
Sourceरिपोर्ट अवनीश कुमार
RELATED ARTICLES