अयोध्या रिकाबगंज स्थित डॉ. लाल पैथ लैब की मुख्य शाखा को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को जांच के बाद सील कर दिया। यह कार्रवाई सीएमओ कार्यालय में मिली शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मधुमेह की जांच में दो घंटों के अंतराल पर कराए गए टेस्ट में बेहद असंगत परिणाम मिले, जिसके बाद जांच टीम साइट पर पहुंची।