शिक्षकों की समस्याओं का बहुत जल्द ही किया जाएगा समाधान
मंडल ब्यूरो शिवकुमार शर्मा
सहारनपुर डीआईओएस ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालकों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा है। कि नियमों उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएंगे । जिन शिक्षकों का वेतन विद्यालयों में फंसे हुए हैं। वे अपनी समस्याओं को लेकर सीधे कार्यालय में आए। ऐसे मामलों में तुरंत सुनवाई कर उचित कार्रवाई की जाएगी । शिक्षकों को उनके अधिकार मिल सके। इस अवसर पर डीआईओएस कार्यालय में शिवांश यादव, नितेश राणा, सुरेंद्र सिंह, जुबेर खान, हरेंद्र पुंडीर, रजनीश ,सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर चुप होकर आप सभी का विश्वास बनाए रखने की बात पर जोर दिया।
