ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या डाक्टर उदय जसराज रत्न महिला पी जी कालेज में हर वर्ष की भांति हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस आपको बताते चलें कि जिले के डाक्टर उदय जसराज रत्न महिला पी जी कालेज निकट भरतकुंड द्वारा हर वर्ष की भांति हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस,विद्यालय प्रबंधन द्वारा परिसर में तिरंगे का ध्वजारोहण करके, राष्ट्र गान करके भारत माता की जय घोष का नारा दिया तथा संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के साथ साथ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर विविध कार्यक्रम ,देश भक्ति गीत का,अनेकता में एकता की गीत सुन्दर प्रस्तुति करके देश को आजादी दिलाने वाले बीर सपूतों को याद करते हुए, तथा विद्यालय प्रबंधक जसवंती देवी ने अपने उद्बोधन में देश को आजादी दिलाने वाले बीर सपूतों की कुर्बानी को याद करते भारतीय संविधान की बखान करके खूबसूरती को बयां की साथ साथ विद्यालय की प्राचार्या ने कार्यक्रम का संचालन किया, बच्चों का उत्साह वर्धन भी किया, तथा विद्यालय स्टाफ द्वारा प्रबंधक को माला भेंट करके व शिक्षिकाओं द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया, साथ विद्यालय परिवार के शिक्षक व अभिभावक को माला पहनाकर स्वागत किया गया, महाविद्यालय की प्रबंधक ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी उक्त मौके पर विद्यालय प्रबंधन स्टाफ सहित छात्र छात्राएं एवं अभिवावक गण मौजूद रहे