रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । एक दुखद घटना में फल बेचने वाले की कार की टक्कर से मौके पर मौत हो गई । थाना आरसी मिशन क्षेत्र के सरायकाईयां निवासी 43 वर्षीय मेवाराम बंतारा के पास फल का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करते थे । गत सोमवार शाम को सीतापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनके खड़े ठेले को टक्कर मार दी । जबरदस्त टक्कर से फल बिक्रेता मेवाराम की मौके पर ही मौत हो गई । कार चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार होने में सफल हो गया । आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी । मेवाराम को तुरन्त अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को पंचनामा क्साकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है परिजनों के बताया कि मेवाराम की पत्नी का भी कुछ समय पहले निधन हो चुका था । वह अपने परिवार का पालन पोषण फल का ठेला लगाकर कर रहे थे । परिवाजनों का आरोप है कि कार चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण यह दुर्घटना हुई । पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और घटना की जाँच कर रही है ।