India Times 7

Homeअयोध्याठंड को देखते हुए रैन बसीरों की व्यवस्था मजबूत की गई

ठंड को देखते हुए रैन बसीरों की व्यवस्था मजबूत की गई

अयोध्या ठंड को देखते हुए रैन बसीरों की व्यवस्था मजबूत की गई बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम ने रैन बसेरों की व्यवस्था मजबूत की है।शहर में 2 स्थायी और 6 अस्थायी रैन बसेरे तैयार किए गए हैं।नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने दी जानकारी।श्रद्धालु इन रैन बसेरों में निशुल्क रात्रि विश्राम कर सकेंगे।सभी रैन बसेरों में चारपाई, गद्दे, चद्दर, तकिया और रजाई की पूरी सुविधा उपलब्ध है।मच्छरों से बचाव के लिए गुड नाइट मशीनें भी लगाई गई हैं।सुरक्षा की दृष्टि से हर रैन बसेरे पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं।पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है।रैन बसेरे में ठहरने के लिए श्रद्धालुओं को आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा, साथ ही नाम-पते का रजिस्टर भी बनाया गया है।बस स्टैंड कैंट, बस स्टैंड अयोध्या धाम, दोनों रेलवे स्टेशन और साकेत अंडर बाईपास समेत कुल 8 स्थानों पर रैन बसेरे बनाए गए हैं।अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट में 200 से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को ठंड से राहत मिल सके।अयोध्या धाम के प्रमुख चौराहों पर लगाएं जाएंगे गैस हीटर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular