India Times 7

Homeमैनपुरीट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल 108 एंबुलेंस कर्मी ने...

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल 108 एंबुलेंस कर्मी ने प्राथमिक उपचार देते हुए सुरक्षित कराया भर्ती

बेवर/मैनपुरी – 108 एंबुलेंस सेवा से आए दिन कुछ न कुछ अच्छा देखने को मिल रहा है ऐसे में ही 22 वर्षीय मोहित अरम सराय थाना बेवर के समीप एक टैक्टर से टकरा गए जिसकी वजह से उनके सिर मे काफी चोट आ गई वही एक व्यक्ति ने निःशुल्क सेवा 108 पर कॉल किया इनका केस एम्बुलेंस नंबर UP32BG8903 को मिला कॉल मिलते ही एंबुलेंस के पायलट सौरभ दुबे ने समय से एंबुलेंस घटना स्थल पे पहुंचा दी और ईएमटी ने मरीज को एंबुलेंस में शिफ्ट कर तुरंत मरीज की ड्रेसिंग कर ब्लीडिंग को रोका और एंबुलेंस सीएचसी अस्पताल बेवर के लिए मूव कराई, तत्पश्चात ईएमटी मरीज का प्रारंभिक आकलन कर वाइटल चेक किए उसके बाद ईएमटी कन्हैयालाल राजपूत ने डॉक्टर शैलेंद्र जी की सलाह ली और मरीज को बेहतर सुविधा प्रदान की ईएमटी कन्हैयालाल राजपूत ने जब तक मोहित को सीएचसी बेवर अस्पताल में भर्ती कराया तब तक मरीज को दर्द में काफी राहत मिल गई थी मरीज के परिजनों ने एंबुलेंस कर्मी और संस्था की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular