रिपोर्ट मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र करेरू निवासी खेत में काम करने गया युवक 30 वर्षीय माधव प्रसाद निषाद पुत्र रघुवीर निषाद की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार माधव खेत में काम करने गया था। इसी बीच लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही बंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर उसकी मौत हो गयी।